अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत
अम्बिकापुर, 19 सितम्बर 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आज अम्बिकापुर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता द्वारा स्थानीय पीजी कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, सांसद श्री चिंतामणि महाराज,बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल,विधायक श्री प्रबोध मिंज, श्री रामकुमार टोप्पो, महापौर श्रीमती मंजुषा भगत, सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह,आईजी दीपक झा, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीइओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव, डीएफओ श्री लोकनाथ पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।