सरगुजा जिले में अब तक 598.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
अम्बिकापुर, 21 सितम्बर 2026/sns/- चालू मानसून सीजन के दौरान सरगुजा जिले में 1 जून 2026 से 21 सितंबर 2026 तक 598.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 785.5 तहसील अम्बिकापुर में तथा न्यूनतम 440.5 मि.मी. तहसील लुण्ड्रा में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दरिमा में 501.3, सीतापुर में 537.5, लखनपुर में 743.6, उदयपुर में 693.4, बतौली में 486.2 एवं मैनपाट में 597.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले के सभी तहसीलों में पिछले 24 घण्टे के दौरान 3.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 6.0 मि.मी. वर्षा तहसील लुण्ड्रा में दर्ज की गई है।