मिशन शक्ति के अंतर्गत संविदा पदों पर साक्षात्कार की तिथि में परिवर्तन
अम्बिकापुर, 21 सितम्बर 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र हब हेतु जिले में रिक्त 03 संविदा पदों (जेन्डर विशेषज्ञ 01 पद, आई.टी.असिस्टेंट 01 पद एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर PMMVY 01 पद) की पूर्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों को वरियता क्रमानुसार 1 अनुपात 10 में साक्षात्कार हेतु 25 सितम्बर 2026 को आमंत्रित किया गया था। 25 सितम्बर 2026 को आयोजित साक्षात्कार की तिथि में परिवर्तन कर साक्षात्कार 30 सितम्बर 2026 को समय प्रातः 11ः00 बजे से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग में लिया जाएगा। अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु निर्धारित तिथि व समय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।