एकलव्य विद्यालय सुकमा में लैटरल एंट्री से प्रवेश, परीक्षा तिथि 28 सितंबर

सुकमा, 21 सितम्बर 2026/sns/- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सुकमा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लैटरल एंट्री के माध्यम से केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग की बालिकाओं को कक्षा VII, VIII और IX में प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। विद्यालय में कक्षा VII, VIII और IX में एक-एक रिक्त सीट उपलब्ध है। पात्र छात्राएं 17 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक विद्यालय कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर सकती हैं। आवेदन पत्र सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक प्राप्त एवं जमा किए जाएंगे, जबकि अंतिम तिथि 26 सितंबर को शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
   प्रवेश के लिए EMRS लैटरल एंट्री टेस्ट का आयोजन 28 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और प्रश्नपत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में रहेगा। परीक्षा के बाद 29 सितंबर 2026 को मेरिट/चयन सूची जारी की जाएगी। इच्छुक अभिभावक एवं छात्राएं अधिक जानकारी तथा आवेदन पत्र के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सुकमा, जिला सुकमा, छत्तीसगढ़-494111 से संपर्क कर सकते हैं।

About The Author