सेवा सेतु ने आसान की शासकीय सेवाओं तक पहुंच ऋषि तामो को मिला निवास प्रमाण-पत्र
बीजापुर, 21 सितम्बर 2026/sns/- शासन द्वारा संचालित सेवा सेतु ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं तक आसान पहुंच का माध्यम बन रहा है। डिजिटल व्यवस्था के जरिए आवश्यक प्रमाण-पत्रों की प्रक्रिया सरल होने से नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत नेलसनार के निवासी ऋषि तामो को सेवा सेतु के माध्यम से निवास प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ। आवेदक बृजमोहन तामो द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर आवेदन संदर्भ क्रमांक 0707012618004791 के तहत प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया पूरी की गई।
यह प्रमाण-पत्र सेवा सेतु केंद्र एवं ग्राम पंचायत नेलसनार के जन सुविधा केंद्र के माध्यम से तैयार किया गया। प्रमाण-पत्र विकासखंड भैरमगढ़, जिला बीजापुर से संबंधित है। प्रमाण-पत्र तैयार कराने की प्रक्रिया में सेवा सेतु मैनेजर श्री मुकेश कुमार बघेल की भूमिका रही।
डिजिटल व्यवस्था से मिली सुविधा
सेवा सेतु के माध्यम से निवास प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया पूरी होने से हितग्राही को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा हुई। डिजिटल माध्यम से सेवाएं उपलब्ध होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को अब छोटे-छोटे शासकीय कार्यों के लिए दूर स्थित कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता कम हो रही है। जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल के तहत सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से निवास, आय, जाति, विवाह पंजीयन एवं सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न शासकीय सेवाएं नागरिकों तक पहुंचाई जा रही हैं। सेवा सेतु की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ ही नागरिकों के लिए शासकीय प्रक्रियाओं को सरल, सहज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सेवा की कहानी- एक प्रमाण-पत्र, आसान प्रक्रिया और नागरिक के समय की बचतकृसेवा सेतु के माध्यम से शासन की सेवाएं अब ग्रामीणों के और करीब पहुंच रही हैं।