नोनी सुरक्षा योजना से खिरमेन को मिली बच्चों के भविष्य की चिंता से राहत

अम्बिकापुर, 22 सितम्बर 2026/sns/-  जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को संवारने का माध्यम बन रही हैं शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं। ऐसी ही सेवा की कहानी अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कतकालो की रहने वाली श्रीमती खिरमेन यादव की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से उन्हें नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। योजना से जुड़ने के बाद अब उन्हें अपने बच्चे के भविष्य को लेकर आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला है।

खिरमेन यादव बताती हैं कि आंगनबाड़ी जाने के दौरान वहां की कार्यकर्ता ने उन्हें नोनी सुरक्षा योजना के संबंध में जानकारी दी। कार्यकर्ता ने योजना से मिलने वाले लाभ और आवेदन की प्रक्रिया समझाई। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवश्यक फॉर्म भरकर योजना के लिए आवेदन किया।

आंगनबाड़ी से मिली जानकारी बनी मददगार

खिरमेन बताती हैं कि पहले उन्हें इस योजना की जानकारी नहीं थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा मार्गदर्शन मिलने से वे योजना से जुड़ सकीं। उनका कहना है कि भविष्य में योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में सहायक होगी।

उन्होंने कहा कि योजना से जुड़ने के बाद बच्चों के भविष्य को लेकर उनकी चिंता कम हुई है। आने वाले समय में मिलने वाला लाभ परिवार के लिए आर्थिक संबल बनेगा और बच्चों के भविष्य से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।

“बच्चों के भविष्य को लेकर अब मिला भरोसा”

योजना का लाभ मिलने से खुश खिरमेन यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी दीदी से उन्हें नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने फॉर्म भरकर योजना के लिए आवेदन किया। अब उन्हें भरोसा है कि भविष्य में मिलने वाली सहायता बच्चों के काम आएगी।

खिरमेन यादव ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से परिवारों को मिल रहे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं एवं बच्चों को सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ पात्र परिवारों तक विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। खिरमेन यादव की कहानी बताती है कि सही समय पर मिली जानकारी और योजनाओं तक पहुंच परिवारों को भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा और संबल प्रदान कर रही है।

About The Author