गुंडाधूर सम्मान और महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन 30 सितंबर तक

मुंगेली, 22 सितंबर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं खेल दलों को प्रदान किए जाने वाले गुंडाधूर सम्मान और महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान वर्ष 2026-27 के लिए इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित प्रारूप में 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि निर्धारित प्रारूप में अनुशंसाएं इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की विभागीय वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ेचवतजेलूण्बहण्हवअण्पद के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड की जा सकती हैं।
शासन द्वारा निर्धारित नियमावली, प्रावधानों, नियमों एवं शर्तों का पालन करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ी अथवा खेल दल को चयन प्रक्रिया के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। सम्मान के तहत 01-01 लाख नगद पुरस्कार, अलंकरण फलक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। गुंडाधूर सम्मान और महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान की नियमावली, चयन के मापदंड एवं अन्य आवश्यक जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। पात्र खिलाड़ी एवं खेल दल आवेदन करने से पहले निर्धारित नियमों एवं पात्रता शर्तों का अवलोकन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित है।

About The Author