पक्के आवास ने दूर की एतवार दास की वर्षों पुरानी चिंता बारिश में टपकती छत से मिली मुक्ति

अम्बिकापुर, 22 सितम्बर 2026/sns/-     हर परिवार की सबसे बुनियादी जरूरतों में एक सुरक्षित और पक्का घर है। सीमित आय में जीवनयापन करने वाले परिवारों के लिए स्वयं का पक्का मकान बनाना कई बार वर्षों तक केवल सपना बनकर रह जाता है। ऐसे जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सुरक्षित आशियाने का आधार बन रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव की ऐसी ही कहानी जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम रामपुर निवासी श्री एतवार दास की है।

मजदूरी कर अपना जीवनयापन करने वाले श्री एतवार दास लंबे समय तक अपने पिता के पुराने कच्चे मकान में रहते थे। मिट्टी से बने इस मकान की स्थिति समय के साथ खराब होती गई थी। विशेष रूप से बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने के कारण उन्हें और उनके परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात शुरू होते ही घर और सामान को पानी से बचाने की चिंता बनी रहती थी।

सीमित आय के बीच पक्का मकान बनाना था मुश्किल
श्री एतवार दास बताते हैं कि परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे अपनी आय से पक्का मकान बना सकें। वे बनी-मजदूरी कर परिवार की जरूरतें पूरी करते रहे हैं। उनकी कोई नियमित नौकरी अथवा आय का स्थायी साधन नहीं है। परिवार में उनकी दो बेटियां थीं, जिनका विवाह हो चुका है। वर्तमान में वे अपनी पत्नी के साथ रहते हैं।

दैनिक मजदूरी से मिलने वाली सीमित आय में घर की आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद पक्का मकान बनाने के लिए पर्याप्त राशि जुटाना उनके लिए कठिन था। ऐसे में कच्चे मकान की मरम्मत करते हुए जीवन गुजारना उनकी मजबूरी थी। बरसात आते ही छत से पानी टपकने की समस्या फिर सामने आ जाती थी।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने पक्के घर का सपना किया पूरा
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिलने से श्री एतवार दास के जीवन में बड़ा बदलाव आया। योजना के माध्यम से उनका पक्का आवास तैयार हुआ और वर्षों से चली आ रही कच्चे मकान की परेशानी दूर हो गई।

अब बारिश होने पर उन्हें टपकती छत की चिंता नहीं करनी पड़ती। अपना पक्का और सुरक्षित आवास मिलने से उनके जीवन में सुरक्षा और सुकून आया है। जिस पक्के घर को बनाना सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण उनके लिए मुश्किल था, वह योजना के माध्यम से साकार हो सका।

“अब मेरे को तकलीफ नहीं है, पक्का मकान मिलने से परिवार सुखी है

अपने पक्के आवास को लेकर खुशी जाहिर करते हुए श्री एतवार दास कहते हैं, “पहले मेरे पिताजी का कच्चा मकान था और उसी में हम रहते थे। बारिश में बहुत पानी चूता था, जिससे बहुत परेशानी होती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से मुझे पक्का मकान मिल गया है। अब मेरे को वह तकलीफ नहीं है और मेरा परिवार सुखी है।”

वे आगे बताते हैं कि मजदूरी ही उनके जीवनयापन का साधन है। सीमित आय में पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था। योजना का लाभ मिलने से उनकी सबसे बड़ी जरूरतों में से एक पूरी हुई है।

कच्चे मकान की चिंता हुई खत्म, जीवन में आया सुकून
श्री एतवार दास के लिए पक्का आवास केवल चारदीवारी और छत नहीं, बल्कि वर्षों की चिंता से मिली राहत है। कच्चे मकान में मौसम की मार और बारिश के पानी से होने वाली परेशानी अब बीते दिनों की बात हो गई है। पक्का आवास मिलने के बाद वे अपनी पत्नी के साथ सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

श्री इतवार दास ने पक्का आवास मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मुझे पक्का मकान मिल गया है और अब मेरा परिवार सुखी है। वर्षों तक कच्चे मकान में कठिनाइयों के बीच जीवन बिताने वाले एक मजदूर परिवार को पक्का और सुरक्षित आवास मिलने से न केवल छत मिली है, बल्कि बरसात की चिंता से राहत और सम्मान के साथ जीवन जीने का संबल भी मिला है।

About The Author