प्रधानमंत्री आवास योजन से देवकंवर के परिवार को मिला पक्के घर का सुख
बलौदाबाजार, 22 सितम्बर 2026/sns/- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिले के ग्राम कोसमंदा की श्रीमती देवकंवर कन्नौजे भी इस योजना से लाभान्वित होकर अब अपने पक्के घर में सुख-शांति से जीवन व्यतीत कर रही हैं।
देवकंवर कन्नौजे बताती हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दिनों में कच्चे मकान के कारण उन्हें और उनके पति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। घर की सुरक्षा को लेकर भी हमेशा चिंता बनी रहती थी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का आवास मिलने और उसका निर्माण पूरा होने के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब वे अपने पति के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक पक्के घर में सुखपूर्वक रह रही हैं। पक्का घर मिलने से उन्हें न केवल बारिश और मौसम की परेशानियों से राहत मिली है, बल्कि परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास भी मिला है।
देवकंवर कन्नौजे भावुक होकर कहती हैं, “पहले हमारा कच्चा मकान था, जिससे बारिश के दिनों में बहुत परेशानी होती थी। लेकिन जब से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमारा पक्का घर बना है, तब से मैं और मेरे पति दोनों बहुत सुख से रहते हैं। पक्का घर मिलने से हमें बहुत राहत मिली है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।”
प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा मिलने से उनके जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और बेहतर जीवन की नई उम्मीद जुड़ रही है। श्रीमती देवकंवर कन्नौजे का परिवार भी पक्के आवास के रूप में मिले इस सहारे के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करता है।