विशेषज्ञ समिति ने किया उपजेल का निरीक्षण

बीजापुर, 23 सितम्बर 2026/sns/- महिला बाल विकास विभाग नया रायपुर एवं कलेक्टर श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार जिला बीजापुर में उपजेल निरीक्षण हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन कर विशेषज्ञ समिति द्वारा उपजेल जिला बीजापुर का निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा प्रत्येक बैरक में जाकर बंदीयों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। जिसमें निरीक्षण के दौरान उपजेल बीजापुर के बैरक में कुल 188 निरूद्ध बंदी पाये गये एवं सभी बंदियों से पूछताछ की गई। जेल निरीक्षण के दौरान श्री मनीष दिवाकर सहायक उप जेल अधीक्षक एवं विशेषज्ञ समिति के श्रीमती नीलाबाई यालम सदस्य जेजेबी, श्री संतोष गोरला, सदस्य सीडब्ल्यूसी, श्रीमती देविन्दा राना सदस्य सीडब्ल्यूसी श्री नवीन मिश्रा संरक्षण अधिकारी, आनंदमई मल्लिक विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी एवं श्री संदीप चिड़ेम सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author