साजापाली में मनाया गया जल अर्पण दिवस, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

रायगढ़, 23 सितम्बर 2026/sns/- संकल्प सेवा अभियान के तहत को खरसिया विकासखंड के ग्राम पंचायत गाड़ापाली के आश्रित ग्राम साजापाली में जल अर्पण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जल के महत्व को समझते हुए जल संरक्षण एवं जल संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया।
इस दौरान ग्रामीणों को जल के सदुपयोग, वर्षा जल संरक्षण और जल स्रोतों को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया गया। बच्चों ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर जल संरक्षण का संदेश दिया। रैली में बच्चों ने ‘जल है तो कल है’ का संदेश देते हुए ग्रामीणों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामूहिक प्रयासों से जल स्रोतों को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करना रहा।

About The Author