सिमगा में दिव्यांगजन, चिन्हांकन सह वितरण शिविर का आयोजन

बलौदाबाजार, 23 सितम्बर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के तहत् जनपद पंचायत सिमगा में दिव्यांगजनों हेतु चिन्हांकन प्रमाणीकरण एवं ऑन द स्पॉट कृत्रिम अंग,कैलिपर्स एवं स्प्लिंट वितरण शिविर आयोजित किया गया जिसमें कुल 189 दिव्यांगों का पंजीयन, 125 दिव्यांगजनों का सहायक उपकरण हेतु ऑनलाईन पंजीयन किया गया एवं 45 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और कैलिपर्स निर्माण कर वितरण किया गया तथा 87 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड के लिए पंजीयन किया गया।

इस निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर मे बड़ी संख्या मे उपस्थित दिब्यांगजनों के कृत्रिम अंग निर्माण हेतु एलिम्को टीम द्वारा चिन्हांकन एवं माप लिया गया साथ ही नशामुक्त अभियान के तहत् नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई।

शिविर में जनपद अध्यक्ष डॉं. दौलत पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष हरजित भाटिया, उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला, जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश टोण्डे, जिलाध्यक्ष आनंद यादव, दामाखेड़ा सरपंच कमलेश साहू, सडीएम अतुल शेटे,सीईओ चंद्रप्रकाश मनहर, उपसंचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल,मापन हेतु एल्मिको टीम उपस्थित रहें।

About The Author