BS-III एवं BS-IV वाहनों के पंजीयन की अंतिम तिथि 30 सितंबर

सुकमा, 24 सितम्बर 2026/sns/- सर्वसाधारण एवं संबंधित वाहन स्वामियों को सूचित किया गया है कि शासन द्वारा BS-III (0 से 37 KW) एवं BS-IV (37 से 560 KW) उत्सर्जन मानक वाले वाहनों के पंजीयन के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशानुसार 30 सितंबर 2026 के पश्चात BS-III एवं BS-IV उत्सर्जन मानक वाले वाहनों का पंजीयन पूर्णतः बंद हो जाएगा। ऐसे वाहन स्वामी, जिनके वाहनों का पंजीयन अभी शेष है, वे निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण करा लें।
संबंधित वाहन स्वामियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते अपने वाहनों का पंजीयन करा लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही, सभी संबंधित वाहन डीलर्स को निर्देशित किया गया है कि वे अपने ग्राहकों को पंजीयन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 की जानकारी देते हुए समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि 30 सितंबर 2026 के पश्चात BS-III एवं BS-IV वाहनों के पंजीयन हेतु किसी भी प्रकार का प्रकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतः संबंधित वाहन स्वामी एवं वाहन डीलर्स निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए 30 सितंबर 2026 से पूर्व पंजीयन की कार्यवाही अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

About The Author