चिटफंड कंपनी के निवेशक राशि हेतु बैंक संबंधी दस्तावेज करें जमा

दुर्ग, 24 सितम्बर 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय द्वारा विगत 06 फरवरी 2026 यश ड्रीम रियल स्टेट कंपनी के 4,601 निवेशकों को (प्रथम बैच में) राशि का वितरण किया गया था। इस दौरान कुल 617 निवेशकों के बैंक संबंधी जानकारी गलत होने के कारण उनके बैंक खाते में राशि का हस्तांतरण नहीं किया जा सका। ऐसे निवेशक जिन्हें राशि हस्तांतरित नहीं की जा सकी उनकी सूची संलग्न कर दी गई है। सूची का अवलोकन निवेशक क्युआर कोड के माध्यम से कर सकते हैं। उक्त निवेशक कलेक्टर कार्यालय के चिटफंड शाखा (कक्ष क्र. 30) में संपर्क कर अपने बैंक संबंधी दस्तावेज जमा कर सकते हैं। इसके आधार पर जिला प्रशासन द्वारा राशि वितरण की कार्यवाही की जा सके।

About The Author