विश्व रेबीज दिवस पर बीमारी रोकथाम हेतु टीकाकरण का आयोजन 28 सितम्बर को

बलौदाबाजार, 24 सितम्बर 2026/sns/- 28 सितम्बर को विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले के समस्त पशु चिकित्सालयों में प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विश्व रेबीज सप्ताह का आयोजन किया जाएगा । विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर रेबीज बीमारी की रोकथाम हेतु श्वान प्रजाति के पशुओं में एंटीरेबीज टीकाकरण किया जा रहा है।

रेबिज एक विषाणु जनित घातक बीमारी है, जो कि मानव मस्तिष्क को प्रभावित करती है तथा प्रतिवर्ष होने वाले हजारों मौतों का कारण भी बनती है। यह मुख्य रूप से पशुओं की बीमारी है लेकिन संक्रमित पशुओं द्वारा मनुष्यों में भी हो जाता है। रेबिज रोग का विषाणु संक्रमित पशुओं के लार में पाया आता है, और जब ऐसे पशु मनुष्य अथवा अन्य पशु को काट लेता है तब यह विषाणु संबंधित के शरीर में प्रवेश कर जाता है। एंटीरेबीज टीका रेबीज की बिमारी से बचाव का एकमात्र उपाय है क्योकि मरिज में एक बार लक्ष्ण प्रतीत होने के उपरांत उस बीमारी का इलाज संभव नही होता है।

पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले के समस्त श्वान पशुपालकों से अपने पालतु, घरेलु कुत्तों को एंटीरेबीज टीका रेबिज घातक बीमारी के रोकथाम हेतु अपने पशुओ में टीकाकरण अवश्य करावे तथा पशुधन रक्षा करने में अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान करने की अपील की है।

About The Author