सेवा संकल्प अभियान: रक्तदान से मानव सेवा की मिसाल बनीं श्रीमती केसरी साहू
मोहला, 24 सितम्बर 2026/sns/-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंबागढ़ चौकी में आयोजित “सेवा मेरा योगदान” रक्तदान शिविर कार्यक्रम में बांधाबाजार निवासी श्रीमती केसरी साहू ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए दिया गया रक्त उसके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। श्रीमती केसरी साहू ने इस भावना को आत्मसात करते हुए रक्तदान कर समाज के प्रति अपने योगदान की मिसाल प्रस्तुत की। उनका यह प्रयास जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी सहयोग होने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने वाला है। “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि समाज की सेवा के लिए बड़ा योगदान ही आवश्यक नहीं, बल्कि एक छोटा-सा प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।
श्रीमती केसरी साहू का यह सेवाभावी कदम “सेवा संकल्प” की भावना को मजबूत करते हुए मानवता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणादायी सेवा की कहानी प्रस्तुत करता है।