पक्के घर ने नीलम साहू के सपने को किया साकार

बलौदाबाजार-भाटापारा, 25 सितंबर 2026/sns/-नगर पंचायत सिमगा की रहने वाली नीलम साहू बचपन से ही कच्चे मकान में रहती थीं। उनके लिए अपना पक्का मकान एक सपना था। बारिश के मौसम में कच्चे मकान में पानी रिसने सहित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जब नीलम साहू को पक्का आवास मिलने की खबर मिली तो लगा जैसे किसी ने उनके बरसों पुराने संघर्ष को पहचान लिया हो। जब नए घर की नींव खोदी गई, तो नीलम को लगा कि यह सिर्फ ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि उनके सपनों का आकार है। एक-एक ईंट के जुड़ने के साथ ही उनका दशकों पुराना डर भी दूर होता चला गया। अब जब आसमान में घटाएं घिरती हैं, तो नीलम के चेहरे पर चिंता की लकीरें नहीं, बल्कि एक निश्चिंत मुस्कान होती है। न छत से पानी रिसने का डर है, न बर्तन समेटने की हड़बड़ी और न ही परिवार के लिए असुरक्षा का भाव। पक्की छत के साए में अब उनका परिवार सुरक्षित, सम्मानित और सुकून से जीवन व्यतीत कर रहा है। इस पक्के मकान ने नीलम साहू को सिर्फ चार दीवारें नहीं दी हैं, बल्कि उनके पूरे परिवार के जीवन में खुशियां, स्वाभिमान और एक स्थायी भविष्य का आधार दिया है। नीलम ने पक्का घर मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

About The Author