राज्य स्तरीय रोजगार मेले में भाग लेने हेतु 2 अक्टूबर को समस्त जनपद पंचायतों में मोबिलाइजेशन  

बलौदाबाजार,30 सितम्बर 2026/sns/- जिले के  शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उदृेश्य से  मुख्यमंत्री  श्री विष्णुदेव साय  के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन  7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में किया जाएगा।

रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 8,000 से अधिक  रिक्त पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार लिया जायेगा। रिक्यिों की जानकारी हेतु https:// erogar.cg.gov.in/ पर उपलब्ध है। विभिन्न पदों पर आवेदन करने हेतु जिला रोजगार कार्यालय द्वारा समस्त जनपद पंचायतों में दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे  तक मोबिलाइजेषन का कार्य किया जायेगा।

इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं अन्य जानकारी  सहित आवेदक स्वयं की व्यवस्था के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727299443 से सम्पर्क कर सकते है।

About The Author