कृषि उपज मण्डी पनगांव मे सेवा सेतु शिविर आज मेगा हेल्थ कैम्प की भी सुविधा

बलौदाबाजार, 30 सितम्बर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत गुरुवार 1 अक्टूबर 2026 को विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत कृषि उपज मण्डी परिसर मे सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होग़ा।

शिविर मे सभी सभी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे औऱ जिला अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। आवेदन लेने के लिये काउंटर की भीं सुविधा होगी। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

शिविर मे स्वस्थ्य विभाग द्वारा मेगा हेल्थ कैम्प भी लगाया जाएगा जिसमें पैथलॉजी जांच, सामान्य चिकत्सकीय जाँच, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग,अस्थि रोग विशेषज्ञ,एचपीव्ही टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, दवा वितरण आदि की सुविधा मिलेगी।

About The Author