नुक्कड़ नाटक के जरिए विद्यार्थियों ने जगाई सामाजिक जागरूकता

रायगढ़, 1 अक्टूबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेजेस पड़िगांव में विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अभिनय और संवादों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से सामने रखा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने सहज एवं रोचक शैली में प्रस्तुति देते हुए सामाजिक विषयों को आमजन के बीच रखा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करने के साथ सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों से उन्हें जोड़ना रहा।

About The Author