सेवा संकल्प अभियान, स्वच्छता ही सेवा
मुंगेली, 01 अक्टूबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान, स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत मुंगेली, लोरमी नगर पालिका में सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। जनपद पंचायत मुंगेली में अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सदस्यों, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता शपथ गतिविधि आयोजित की गई। इसी प्रकार जनपद पंचायत लोरमी के कार्यालयीन स्टाफ ने भी स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई।
इसी तरह सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद लोरमी द्वारा नगर के कैनाल (मंगलम) रोड से शुभ पेट्रोल पंप तक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए स्वच्छ एवं सुंदर लोरमी के निर्माण का संकल्प लिया। इसी क्रम में नगर पंचायत बरेला सहित जिले के अन्य नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं और शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया।