आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की निस्वार्थ सेवा और समर्पण को नमन- अंजय शुक्ला…

आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की निस्वार्थ सेवा और समर्पण को नमन- अंजय शुक्ला…..

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आयोजित ‘सेवा संकल्प’ पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरदा में विशेष ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला एवं बाल विकास की आधारस्तंभ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिये सम्मानित करना था।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला, मुख्य अतिथि के रूप में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में श्री अंजय शुक्ला ने अपने उद्बोधन में आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की निस्वार्थ सेवा और समर्पण को नमन करते हुए सेवा का संकल्प लेने का आव्हान किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती वर्णिका शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और पोषण की सुविधाएं पहुंचाना हमारा ध्येय है।
कार्यक्रम प्रभारी सविता चंद्राकर के मार्गदर्शन में अतिथियों द्वारा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मान पत्र प्रदान कर शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मछुआरा संघ के उपाध्यक्ष श्री लखन धीवर (कार्यक्रम प्रभारी), श्री रोबिन साहू जिलामंत्री, श्री रिखी राम साहू प्रदेश किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य,मंडल महामंत्री श्री राजेंद्र विश्वकर्मा, सुरेश साहू, श्री रवि कुर्रे शक्ति केंद्र प्रभारी, युवामोर्चा अध्यक्ष श्री मयंक यादव, संतोष साहू, श्रीमति सीमा शर्मा एवं सरपंच जी बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहे ।

About The Author