3 अक्टूबर को अंबिकापुर में सजेगी ‘नमो सेवा गाथा’, लाइट एंड साउंड शो में दिखेगी जनसेवा की यात्रा
अम्बिकापुर, 02 अक्टूबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन सरगुजा के सहयोग से 03 अक्टूबर को अम्बिकापुर में ‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, अम्बिकापुर में दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा। ‘नमो सेवा गाथा-अनकही कहानियां’ के माध्यम से जनसेवा की यात्रा को लाइट एंड साउंड शो के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, गृह निर्माण मंडल छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी तथा जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव शामिल होंगे।
लाइट एंड साउंड के माध्यम से होगी प्रभावशाली प्रस्तुति
‘नमो सेवा गाथा’ में लाइट एंड साउंड के संयोजन के माध्यम से जनसेवा से जुड़े विभिन्न प्रसंगों और अनकही कहानियों को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन सरगुजा ने नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन के सहभागी बनने की अपील की है।