“भारत स्काउट्स एवं गाइड्स” छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुई केशकला बोर्ड अध्यक्ष श्री गौरी शंकर श्रीवास
“भारत स्काउट्स एवं गाइड्स” छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सहभागिता का अवसर मिला। इस गरिमामय आयोजन में प्रदेशभर से आए 11 हजार से अधिक बच्चों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंग खालसा ‘गोल्डी भैया’ जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा ने एकता, सद्भाव, सेवा और मानवता के मूल्यों को सशक्त संदेश दिया। बच्चों की इतनी बड़ी सहभागिता ने इस आयोजन को विशेष और प्रेरणादायी बना दिया। आभार इंद्रजीत सिंह जी
