अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सम्मान समारोह

दुर्ग, 02 अक्टूबर 2026/sns/- संचालक, समाज कल्याण संचालनालय, छ.ग. रायपुर से प्राप्त प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन 04 अक्टूबर 2026 को स्थान-स्वामी विवेकानंद भवन, जेल तिराहा चौक पदमनाभपुर दुर्ग में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले के 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्धजनों को सम्मिलित करते हुए वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य संबंधी, विधिक सहायता, माता-पिता भरण-पोषण अधिनियम की जानकारी, साइबर काईम की जानकारी प्रदाय की जाएगी एवं उनके अनुरुप खेल-कूद, गीत-संगीत का भी आयोजन किया जाएगा तथा समस्त वरिष्ठजनों का जनप्रतिनिधियों के करकमलों द्वार सम्मान किया जाएगा।

About The Author