पशुपालन विभाग सुकमा की समीक्षा बैठक सम्पन्न
सुकमा, 03 अक्टुबर 2026/sns/- 3 अक्टूबर को पशुपालन विभाग जिला सुकमा में जगदलपुर के संयुक्त संचालक डॉ. डी.के. नेताम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुकमा के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर सहित चिकित्सक डॉ. उमेश बघेल, डॉ. भूपेंद्र बघेल, डॉ. टेकेश्वर कंवर, डॉ. अंबिका नेगी एवं विभागीय स्टाफ उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं की स्थिति एवं प्रभावित पशुओं की जानकारी की समीक्षा की गई। साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, प्रभावित ग्रामों में आयोजित किए जा रहे विशेष शिविरों तथा पशुधन की सतत निगरानी की व्यवस्था की जानकारी ली गई। संयुक्त संचालक डॉ. नेताम ने प्रभावित ग्रामों में नियमित निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।