मृतक के परिजनों को मिली 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग, 05 अक्टूबर 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने प्राकृतिक आपदा एवं दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झझरा नगर नयापारा दुर्ग निवासी पूर्णिमा बाई कौशल की 19 अगस्त 2025 को खेत में कार्य के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार ढांचा भवन, कुरूद वी.टी.सी.आई.ई भिलाई निवासी मोहम्मद साहिल अंसारी की 02 जून 2025 को मरोदा डेम नेवई में नहाते समय पानी में डूबने से तथा ग्राम कातरो थाना उतई निवासी चन्द्रकला साहू की 19 अगस्त 2025 को खेत में निदाई करते समय आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हुई थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों (आरबीसी 6-4) के अनुरूप स्व. पूर्णिमा बाई कौशल के पति हेमप्रकाश कौशल को, स्व. मोहम्मद साहिल अंसारी की माता श्रीमती मैमुल निशा को तथा स्व. चन्द्रकला साहू के पति झुमुक लाल साहू को 4 लाख-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।  

About The Author