नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के तहत पेंडाराकापा में नुक्कड़ नाटक से दिया गया

मुंगेली, 05 अक्टूबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रही नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत मुंगेली के स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम पेंडाराकापा में नशा मुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने सहज एवं प्रभावी तरीके से नशे के कारण व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को प्रस्तुत किया। कलाकारों ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रचनात्मक गतिविधियों एवं सकारात्मक कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान आमजन को समझाया गया कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग समाज एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में किया जाए तो वे विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम मेरा युवा भारत मुंगेली के उपनिदेशक श्री नितिन शर्मा तथा नितेश कुमार मोहले के माध्यम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर बमलेश्वरी, तनिषा, पंकज, अमित, आलोक, हेमलता, राधिका, कीर्ति, नगिता, यामिनी एवं कल्पना ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गई।

About The Author