सेवा संकल्प अभियान के तहत आरसेटी मानपुर में स्वरोजगार प्रशिक्षण का अवसर
मोहला, 5 अक्टूबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, मानपुर द्वारा विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक युवक-युवतियों को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर उन्हें स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए सक्षम बनाना है।
आरसेटी मानपुर द्वारा मशरूम उत्पादन, राजमिस्त्री, कृषि उद्यमी, सिलाई मशीन-सिलाई, फास्ट फूड स्टॉल तथा कैंडल एवं अगरबत्ती निर्माण जैसे विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संबंधित व्यवसाय की व्यावहारिक जानकारी, कार्य-कौशल तथा व्यवसाय शुरू करने से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से युवाओं को अपने कौशल का विकास कर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इच्छुक युवक-युवतियां प्रशिक्षण की तिथि, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, मानपुर अथवा बैंक ऑफ बड़ौदा, मोहला शाखा से संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण नया बस स्टैंड, बालोद रोड, मानपुर में प्रदान किया जाएगा।