एएएम-पीएचसी चेरपाल को राष्ट्रीय स्तर पर NQAS गुणवत्ता प्रमाणन

बीजापुर 07 अक्टूबर 2026/sns/- बीजापुर जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी चेरपाल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (NHSRC) , नई दिल्ली द्वारा  National Quality Assurance Standards ¼NQAS½  के अंतर्गत  Quality Certified घोषित किया गया है।
कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत बीजापुर के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीजापुर के निर्देशन में जिले में स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर हुए बाह्य मूल्यांकन में पीएचसी चेरपाल ने 6 विभागों के निर्धारित सभी मानकों को पूरा करते हुए 92.11 प्रतिशत का उत्कृष्ट ओवरऑल स्कोर प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर DPM] BMO] BPM] PHC प्रभारी, प्रशासनिक टीम एवं पीएचसी चेरपाल के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। यह उपलब्धि टीम के समर्पण, बेहतर प्रबंधन एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है।  NQAS  प्रमाणन जिले में गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

About The Author