सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय अभियांत्रिकी

अम्बिकापुर, 08 अक्टूबर 2026/sns/–    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 07 अक्टूबर 2026 को शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, अम्बिकापुर में “महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगोली एवं चित्रकला के माध्यम से महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संरक्षण से संबंधित आकर्षक एवं प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छता के महत्व तथा महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार एवं सशक्त समाज की आधारशिला है। महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने तथा जनजागरूकता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

About The Author