सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर को, अम्बिकापुर में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्र

अम्बिकापुर, 08 अक्टूबर 2026/sns/-   छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर द्वारा सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT26) का आयोजन 11 अक्टूबर 2026, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। सरगुजा जिले में परीक्षा के लिए अम्बिकापुर में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं तथा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
गौरतलब है कि परीक्षा के लिए राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज, शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय मल्टीपरपज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर वार्ड, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदारपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हिंदी माध्यम) गांधीनगर, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर तथा विवेकानंद विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घड़ी चौक को परीक्षा केंद्र बनाया गया है
इस परीक्षा के व्यवस्थित संचालन, आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

About The Author