जिला पंचायत में निकली भर्ती, 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

सुकमा, 07 अक्टुबर 2026/sns/- जिला पंचायत सुकमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजनांतर्गत जिला स्तर पर कम्प्यूटर प्रोग्रामर तथा जनपद स्तर पर कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के रिक्त पदों पर चयन किया जाना है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://sukma.gov.in पर देख सकते हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुकमा, पिन कोड 494111 के पते पर 30 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन समय में पहुंचाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पूर्व विज्ञप्ति में दी गई पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य शर्तों का ध्यानपूर्वक अवलोकन कर लें।

About The Author