आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नमनाकला में वार्षिक आमसभा 10 अक्टूबर को

अम्बिकापुर, 07 अक्टूबर 2026/sns/- आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित नमनाकला की वार्षिक आमसभा की बैठक 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। समिति कार्यालय के प्रांगण में होने वाली इस बैठक में समिति के सभी कृषक सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।
समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार वार्षिक आमसभा में समिति के कार्यों, गतिविधियों तथा कृषक सदस्यों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

About The Author