11 अक्टूबर को सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा, 13 केंद्रों पर होगी परीक्षा
अम्बिकापुर, 08 अक्टूबर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल रायपुर द्वारा आयोजित सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT-26) का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को सरगुजा जिले के 13 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक निर्धारित है।
परीक्षा के सुचारू संचालन और निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों में पर्यवेक्षक एवं रिजर्व दल के अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन अधिकारियों का प्रशिक्षण 9 अक्टूबर 2026 को दोपहर 01 बजे पीजी कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है