मोटर यान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 24 वाहनों पर की गई कार्रवाई

बलौदाबाजार, 8 अक्टूबर 2026/sns/- सड़क सुरक्षा की दृष्टि से जिले में संचालित ऑटो व ई-रिक्शा का परिवहन उड़नदस्ता टीम द्वारा समय-समय पर जांच जारी है। मोटर यान अधिनियम का पालन नही करते हुए उल्लंघन कर संचालित ऐसे 24 वाहनों पर मोटर यान अधिनियम के अनुसार कार्यवाही करते हुए कुल 36500 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया है।

साथ ही ई-रिक्शा, आटो आदि वाहनो को नियमों का पालन करते हुए आवश्यक वैध दस्तावेज के साथ बैठक क्षमता के अनुसार सवारी लेकर संचालन करने की संबंध में समझाईश दी गई।

About The Author