स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार 2025-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 30 सितम्बर 2026/sns/-छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग द्वारा श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिक/संस्था को स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार प्रदाय किया जाता है, जिसके अंतर्गत रूपये 02 लाख एवं प्रशास्ति पत्र दी जाती है। श्रम के क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ऐसी श्रमिक/संस्था का उनके उल्लेखनीय योगदान के आधार पर चयन किया जायेगा। जिन्होंने मजदूरों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दिशा में विशेष कारगर उपाय किया हो, जिसके फलस्वरूप आलोच्य वर्ष में कोई गंभीर दुर्घटना न हुई हो एवं सुरक्षा के नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया हो, जिससे प्रदेश का नाम श्रम जगत में गौरवान्वित हुआ हो।
सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि श्रमिक/संस्था द्वारा 05 अक्टूबर 2026 तक श्रम विभाग की वेबसाईट (shramevjayate.cg.gov..in/alankran.aspx) के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। श्रम यशस्वी पुरस्कार से संबंधित नियम, अर्हताएं, प्रक्रिया, आवेदन प्रपत्र आदि श्रम विभाग वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।