सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत शंकर घाट परिसर में चला स्वच्छता अभियान

अम्बिकापुर, 30 सितम्बर 2026/sns/-  सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान अंतर्गत बुधवार को शंकर घाट परिसर में जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान में स्थानीय नागरिकों के साथ शंकर घाट सेवा समिति के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने सामूहिक श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने के लिए जनसहभागिता को प्रोत्साहित किया गया। अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के क्षेत्रों की नियमित साफ-सफाई में सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया।

About The Author