गांव-गांव पहुंचेंगी शासकीय सेवाएं, 1 से 7 अक्टूबर तक लगेंगे सेवा सेतु शिविर

मोहला, 29 सितंबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के तीनों विकासखंडों में 1 से 7 अक्टूबर तक सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। 1 अक्टूबर को वासड़ी, मानपुर एवं भड़सेना, 2 अक्टूबर को खड़खड़ी एवं मोहभट्ठा, जबकि 3 अक्टूबर को मुरेटीटोला, भर्रीटोला एवं डुमरटोला में शिविर लगाए जाएंगे। इसी क्रम में 5 अक्टूबर को औंधी, आमाटोला एवं आलकन्हार, 6 अक्टूबर को दाउटोला एवं अंबागढ़ चौकी टाउन हॉल तथा 7 अक्टूबर को मोहला एवं दिघवाड़ी में शिविर आयोजित होंगे।
शिविरों में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र हितग्राहियों की मौके पर पात्रता जांच, आवेदन पंजीयन एवं योजनाओं में नामांकन की प्रक्रिया की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक शिविर में सेवा सेतु, आधार एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ मिल सके।

About The Author