महिला सशक्तिकरण केन्द्र हब के संविदा पदों हेतु 30 सितंबर को आयोजित साक्षात्कार स्थगित
अम्बिकापुर, 29 सितम्बर 2026/sns/- जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने जानकारी दी है कि मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र हब के लिए जिले में रिक्त 03 संविदा पदों पर भर्ती हेतु निर्धारित साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया है। इनमें जेन्डर विशेषज्ञ के 01 पद, आई.टी. असिस्टेंट के 01 पद तथा डाटा एन्ट्री ऑपरेटर पीएमएमवीवाई के 01 पद शामिल हैं।महिला सशक्तिकरण केन्द्र हब के संविदा पदों हेतु 30 सितंबर को आयोजित साक्षात्कार स्थगित
उक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों को वरीयता क्रमानुसार 1रू10 के अनुपात में साक्षात्कार के लिए 30 सितंबर 2026 को आमंत्रित किया गया था। किंतु जिला स्तरीय चयन समिति के सदस्यों की शासकीय कार्यों के कारण अन्यत्र ड्यूटी लगाए जाने से 30 सितंबर को आयोजित होने वाला साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया है।
साक्षात्कार की आगामी तिथि की सूचना पृथक से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों से आगामी साक्षात्कार तिथि के संबंध में विभाग द्वारा जारी सूचना का अवलोकन करते रहने कहा गया है।