आर.बी.सी. 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद, 27 नवम्बर 2026/sns/- कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 2 मृतक के निकटतम वारिसान के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें सर्पदंश से मृत्यु होने पर सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम रूढ़ा की मृत्तिका श्रीमती हेमंती भोई के पति श्री राजेश भोई एवं ग्राम बोंदानवापाली के मृतक उमाशंकर साव के पिता श्री घनश्याम साव के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

क्रमांक/108/1186

About The Author