14 साल किराये के मकान में गुजारने के बाद राधिका को मिला पक्का आवास
अम्बिकापुर, 09 अक्टूबर 2026/sns/- वर्षों तक किराये के मकान में रहने और बरसात के दिनों में टपकती छत की परेशानी झेलने वाली राधिका गुप्ता के परिवार को अब पक्के आवास का सहारा मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का लाभ मिलने से उनके परिवार की वर्षों पुरानी आवास संबंधी समस्या दूर हुई है। वहीं महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता बच्चों की पढ़ाई और ट्यूशन के खर्च में मददगार साबित हो रही है। शासन की योजनाओं से राधिका के परिवार को आवासीय सुरक्षा के साथ आर्थिक संबल भी मिला है
14 वर्षों तक किराये के मकान में रहने की मजबूरी, बरसात में होती थी परेशानी
राधिका गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार करीब 14 वर्षों तक किराये के मकान में रहा। पहले उनका मकान कच्चा था और छत पर टीन की चादरें लगी हुई थीं। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने के कारण परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। घर की खराब स्थिति के कारण विशेषकर बारिश के मौसम में रहने में दिक्कत होती थी। लंबे समय से परिवार को एक सुरक्षित और पक्के मकान की जरूरत थी।
राधिका बताती हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का लाभ मिलने से अब उनकी यह परेशानी दूर हो गई है। पक्का आवास मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। वर्षों तक किराये के मकान में रहने के बाद अब परिवार को बेहतर आवासीय सुविधा मिली है।
महतारी वंदन योजना से बच्चों की शिक्षा में मिल रही सहायता
राधिका गुप्ता को महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि का उपयोग वे बच्चों की पढ़ाई और ट्यूशन से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। इससे बच्चों की शिक्षा पर होने वाले खर्च में सहायता मिलती है और परिवार पर आर्थिक बोझ कम होता है। उनके लिए यह राशि घरेलू जरूरतों के साथ बच्चों की शिक्षा को आगे बढ़ाने में उपयोगी साबित हो रही है।
पक्का आवास मिलने पर राधिका ने जताई खुशी, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का माना आभार
राधिका गुप्ता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले उनका परिवार कच्चे और टीन की छत वाले मकान में रहता था। बारिश के समय पानी टपकने से काफी परेशानी होती थी। अब आवास योजना का लाभ मिलने से परिवार को राहत मिली है। उन्होंने पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
राधिका की कहानी बताती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 और महतारी वंदन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। एक ओर पक्का आवास परिवार को सुरक्षित रहने की सुविधा प्रदान कर रहा है, वहीं दूसरी ओर आर्थिक सहायता बच्चों की शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहायक बन रही है।