सेवा संकल्प अभियान के तहत नवीन शासकीय महाविद्यालय धौरपुर में नशामुक्ति जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

अम्बिकापुर, 09 अक्टूबर 2026/sns/-  सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत नवीन शासकीय महाविद्यालय धौरपुर में  नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
जागरूकता रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड चैक तक निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। बस स्टैंड चैक पर आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे की लत से व्यक्ति, परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना एवं जनजागरूकता की भावना विकसित करना तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

—00—

About The Author