आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 26 अक्टूबर तक करें आवेदन

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांटाहरदी के आंगनबाड़ी केंद्र खाल्हेपारा कांटाहरदी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 12 से 26 अक्टूबर 2026 तक महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाइन पोर्टल  aww.e.bharti.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं नियम-शर्तों की जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

About The Author