सेवा सेतु से आसान हुआ विवाह पंजीयन, घर के नजदीक मिली प्रमाण-पत्र की सुविधा
बीजापुर, 11 अक्टूबर 2026/sns/- शासन के महत्वाकांक्षी योजना तथा डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु’ ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय सेवाओं को सरल, सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं शासकीय सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है।
इसी क्रम में ग्राम पोनेडवाया, ग्राम पंचायत अडावाल, तहसील कुटरू निवासी बलराम वाचम को सेवा सेतु के माध्यम से विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र की सुविधा प्राप्त हुई। आवेदक बलराम वाचम के आवेदन क्रमांक *22378012618000463* पर निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया।
डिजिटल व्यवस्था से सरल हुई प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया
सेवा सेतु के माध्यम से विवाह पंजीयन की प्रक्रिया पूरी होने से ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं का लाभ सुविधाजनक तरीके से प्राप्त हो रहा है। डिजिटल व्यवस्था के चलते नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाण-पत्रों के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हो रही है। इससे समय और संसाधनों की बचत के साथ शासकीय सेवाओं की पहुंच भी बढ़ रही है।
विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में सेवा सेतु मैनेजर श्री शेक मोहम्मद गुल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सहयोग से आवेदक को निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में सुविधा मिली।
दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन को मिल रही मजबूती
जिला प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के नागरिकों को आवश्यक शासकीय सेवाओं से जोड़ना तथा सेवा वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सरल एवं नागरिक हितैषी बनाना है।
ग्राम पोनेडवाया के बलराम वाचम को विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र उपलब्ध होना इसी पहल का एक उदाहरण है। सेवा सेतु के माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर शासकीय सुविधाएं उपलब्ध होने से डिजिटल सुशासन की अवधारणा साकार हो रही है।
सेवा सेतु की यह पहल ग्रामीणों के लिए समय की बचत, सुविधाजनक सेवा वितरण और शासन की योजनाओं एवं सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में सार्थक प्रयास साबित हो रही है।