सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह, एक ही केन्द्र से मिले आय और निवास प्रमाण-पत्र

बीजापुर, 10 अक्टूबर 2026/sns/- जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय सेवाओं को सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने की दिशा में संचालित डिजिटल जनसेवा पहल ‘सेवा सेतु’ आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक साबित हो रही है। इस पहल के माध्यम से दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों को आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं अन्य शासकीय सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे नागरिकों के समय और श्रम की बचत होने के साथ ही शासकीय प्रक्रियाएं अधिक सहज हो रही हैं।

इसी क्रम में तहसील कुटरू अंतर्गत ग्राम केतुलनार निवासी मुन्ना मिच्चा को सेवा सेतु केन्द्र कुटरू के माध्यम से आय प्रमाण-पत्र एवं निवास प्रमाण-पत्र की दो महत्वपूर्ण सुविधाएं प्राप्त हुईं। आय प्रमाण-पत्र के लिए संदर्भ क्रमांक 0706012618009256 तथा निवास प्रमाण-पत्र के लिए संदर्भ क्रमांक 0707012618007635 के तहत आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। दोनों प्रमाण-पत्रों से संबंधित प्रक्रिया सेवा सेतु केन्द्र कुटरू एवं तहसील कुटरू के माध्यम से संपन्न हुई। डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से एक ही केन्द्र से दोनों सेवाओं का लाभ मिलने से हितग्राही को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

ग्रामीणों के लिए वरदान बन रही डिजिटल जनसेवा- जिला प्रशासन की सेवा सेतु पहल विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। आय एवं निवास प्रमाण-पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता से नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, शैक्षणिक कार्यों तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में सुविधा मिलती है।

कलेक्टर श्री विश्वदीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में जिले में डिजिटल जनसेवाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से नागरिकों को उनके नजदीक ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ग्राम केतुलनार के मुन्ना मिच्चा को एक ही केन्द्र से दो महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्रों की सुविधा मिलना इस बात का उदाहरण है कि डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से शासन की सेवाएं अब ग्रामीणों के लिए अधिक सुलभ हो रही हैं। सेवा सेतु की यह पहल सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

About The Author