पलारी विकास योजना 2041 राजपत्र मे प्रकाशित

बलौदाबाजार, 12 अक्टूबर 2026/sns/- नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 18 की उपधारा (1) के अधिन पलारी विकास योजना प्रारूप 2041 का प्रकाशन की सूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में 7 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित किया गया है।
पलारी विकास योजना प्रारूप 2041 के संबंध में संभागीय आयुक्त, कार्यालय संभाग रायपुर, कार्यालय कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, कार्यालय उप संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश बलौदाबाजार, कार्यालय मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पलारी में कार्यालयीन समय पर अवलोकन हेतु मानचित्र एवं पुस्तक उपलब्ध है।

यदि कोई आपत्ति या सुझाव प्रारूप विकास योजना के संबंध में हो तो उसे लिखित में कार्यालय उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश (संयुक्त जिला कार्यालय भवन कक्ष कमांक 93 प्रथम तल) बलौदाबाजार (छ.ग.) में प्रस्तुत कर सकते हैं।

About The Author