सेवा की कहानी: पक्के आवास से संगीता पहाड़ी कोरवा को मिली सुरक्षित छत

अम्बिकापुर, 12 अक्टूबर 2026/sns/-  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को पक्की छत मिलने के साथ ही सुरक्षित और सुविधाजनक आवास का सपना भी साकार हो रहा है। इसी बदलाव की  कहानी अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खाला के कोरवा पारा निवासी संगीता की है, जिन्हें पक्का आवास मिलने से कच्चे मकान में होने वाली परेशानियों से राहत मिली है।

संगीता ने बताया कि पहले उनका परिवार खपरैल और कच्ची छत वाले मकान में रहता था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने के कारण काफी परेशानी होती थी। बारिश होने पर घर के भीतर पानी आने की समस्या बनी रहती थी। अब आवास योजना का लाभ मिलने से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है और परिवार उसी में निवास कर रहा है। पक्की छत मिलने से बरसात के दौरान होने वाली परेशानियां दूर हो गई हैं।

पक्के मकान के साथ नल से पानी की सुविधा भी मिली
संगीता ने बताया कि उनके पति का नाम शनि लाल है। परिवार में सास-ससुर भी हैं, जो अलग रहते हैं। पहले कच्चे मकान में रहने के दौरान अनेक असुविधाओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब उनका अपना पक्का आवास बन जाने से रहने की व्यवस्था बेहतर हुई है। घर में नल से पानी की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे दैनिक घरेलू कार्यों में सहूलियत मिल रही है।

उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि आवास का निर्माण पूरा हो चुका है और अब वे अपने परिवार के साथ उसी घर में रह रही हैं। पक्का मकान मिलने से उन्हें पहले जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। पीएम जनमन आवास योजना से मिली इस सुविधा को उन्होंने अपने परिवार के लिए बड़ी राहत बताया।

संगीता ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
आवास योजना का लाभ मिलने पर संगीता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, पहले हमारा खपरैल और कच्ची छत वाला घर था। बरसात में पानी टपकता था, जिससे बहुत परेशानी होती थी। अब आवास मिल गया है और घर भी पूरा बन गया है। हम उसी में रहते हैं, अब कोई परेशानी नहीं होती। घर में नल से पानी की सुविधा भी है। इसके लिए प्रधानमंत्री जी और विष्णु भइया को बहुत-बहुत धन्यवाद।

संगीता की यह कहानी दर्शाती है कि आवास जैसी बुनियादी सुविधा मिलने से ग्रामीण परिवारों के जीवन में किस प्रकार बदलाव आ रहा है। पक्के मकान ने उनके परिवार को सुरक्षित छत उपलब्ध कराने के साथ ही बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाई है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं।

About The Author