डा. रमन सिंह के जन्मदिवस पर सजेगी ‘राग नांदगांव’ की भव्य संगीत संध्या, जुबिन नौटियाल देंगे प्रस्तुति

राजनांदगांव, 12 पूर्व मुख्यमंत्री2026/sns/- एवं विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह के जन्मदिवस के विशेष अवसर पर युवा वेलफेयर फाउंडेशन, राजनांदगांव की ओर से ‘राग नांदगांव’ संगीत संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 15 अक्टूबर को दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित इस संगीतमय संध्या में बॉलीवुड के प्रख्यात गायक जुबिन नौटियाल अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं को सुरों की दुनिया में ले जाएंगे। देशभर में लोकप्रिय अपनी आवाज और मधुर गीतों के लिए पहचाने जाने वाले जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगी।

फाउंडेशन के अध्यक्ष भावेश बैद ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 15 अक्टूबर को शाम 8 बजे से होगी। डा. रमन सिंह के जन्मदिवस को विशेष और यादगार बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह संगीत संध्या राजनांदगांव के सांस्कृतिक आयोजनों में एक महत्वपूर्ण अवसर बनने जा रही है। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। मंच सज्जा, दर्शकों की व्यवस्था और कार्यक्रम के सुचारु संचालन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

0 देश के ख्यातिलब्ध कलाकारों से सजा है आयोजन का मंच

‘राग नांदगांव’ ने पिछले वर्षों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इस मंच पर इससे पहले प्रख्यात कवि एवं अभिनेता शैलेश लोढ़ा, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि कुमार विश्वास और बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। इस बार जुबिन नौटियाल की मौजूदगी आयोजन की भव्यता को और बढ़ाएगी। देश के चर्चित कलाकारों की प्रस्तुतियों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए फाउंडेशन ने इस वर्ष भी संगीतप्रेमियों के लिए यादगार संध्या की तैयारी की है।

0 60 से 70 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

आयोजन में 60 से 70 हजार लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के सदस्यों के भी शामिल होने की संभावना है। बड़ी संख्या में दर्शकों की संभावित उपस्थिति को देखते हुए आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

0 शाम 6 बजे तक पहुंचकर स्थान सुरक्षित करने की अपील

फाउंडेशन के अध्यक्ष भावेश बैद ने संगीतप्रेमियों और दर्शकों से अपील की है कि कार्यक्रम में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए वे शाम 6 बजे तक दिग्विजय स्टेडियम पहुंचकर अपना स्थान सुरक्षित कर लें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि यह निश्शुल्क आयोजन है। दर्शक किसी भी व्यक्ति से पास खरीदने से बचें और पास के लिए फाउंडेशन के आधिकारिक माध्यमों से ही जानकारी प्राप्त करें।

डा. रमन सिंह के जन्मदिवस के विशेष अवसर पर आयोजित यह संगीतमय संध्या राजनांदगांव को संगीत, संस्कृति और उत्सव के रंगों से सराबोर करने के साथ ही शहरवासियों के लिए यादगार अनुभव बनने की उम्मीद है।

About The Author