श्रम विभाग की सहायता से बेटी के आईटीआई प्रशिक्षण को मिला संबल

कोरबा, 12 अक्टूबर 2026/sns/-
जिले के गणेश चौक, पोड़ीबहार निवासी श्रीमती सावित्री बाई तंवर के पति श्री बुढवा सिंह तंवर मिस्त्री का काम करते हैं। परिवार की आजीविका मेहनत-मजदूरी पर निर्भर है। श्रीमती सावित्री बाई का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में मजदूर रेजा-कुली के रूप में पंजीयन है।
श्रम विभाग से उन्हें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की जानकारी मिली। योजना के अंतर्गत उनकी द्वितीय संतान को 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस सहायता से उन्होंने अपनी बेटी की आईटीआई की फीस जमा की। बेटी तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
श्रीमती सावित्री बाई को महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है। वे कहती हैं कि शासन की योजनाओं से परिवार को सहारा मिला है और बेटी की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली है। उन्होंने श्रम विभाग, कोरबा और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author